छुप छुप आये श्याम ले के ग्वाल बाल
आकार
प्रदर्शन
छुप-छुप आये श्याम लेके ग्वाल बाल है ।
ऐसो री यशोदा ढीठ तेरो नन्दलाल है ।
ऐसो री हटीलो मैया तेरो नन्दलाल है ॥
ग्वाल बाल संग लेके, घर मेरे आ गये ।
माखन को खाय मेरी मटकी गिरा गये ।
अँगूठा दिखावे चाले टेढ़ी-टेढ़ी चाल है ॥
देख री यशोदा श्याम तेरो बड़ो रारी है ।
डगर चलत मेरी गागर फोर डारी है ।
फिर भी दिखावे मोहे आँखें लाल-लाल है ॥
तोसे कछु कहें तो तूँ कान से निकार दे ।
बार-बार श्याम की बलैयाँ लेके टार दे ।
द्वार पै पुकारे खड़े सभी गोप ग्वाल है ॥
बोली यूँ यशोदा मोते कीमत धराय ले ।
एक-एक गागर की सौ-सौ तूँ भराय ले ।
गारी मत दीजे मो गरीबनी को लाल है ॥
छुप-छुप आये श्याम लेके ग्वाल बाल है ।
ऐसो री यशोदा ढीठ तेरो नन्दलाल है ।
ऐसो री हटीलो मैया तेरो नन्दलाल है ॥
ग्वाल बाल संग लेके, घर मेरे आ गये ।
माखन को खाय मेरी मटकी गिरा गये ।
अँगूठा दिखावे चाले टेढ़ी-टेढ़ी चाल है ॥
देख री यशोदा श्याम तेरो बड़ो रारी है ।
डगर चलत मेरी गागर फोर डारी है ।
फिर भी दिखावे मोहे आँखें लाल-लाल है ॥
तोसे कछु कहें तो तूँ कान से निकार दे ।
बार-बार श्याम की बलैयाँ लेके टार दे ।
द्वार पै पुकारे खड़े सभी गोप ग्वाल है ॥
बोली यूँ यशोदा मोते कीमत धराय ले ।
एक-एक गागर की सौ-सौ तूँ भराय ले ।
गारी मत दीजे मो गरीबनी को लाल है ॥
स्रोत 1
- Sahaja Yoga "Sahaj Geet" pustika — Traditional deity bhajans only
संदर्भ 2
- archive.org — Gita Press 'Bhajan Sudha' (GP1783), no. 167: full text, 3-line refrain (टेर) + 4 numbered antaras
Checked against this text when the bhajan was restored to its full form.
- archive.org — Gita Press 'Sri Krishna-leela Bhajanawali' (GP0140), no. 184: the same text word for word; used to read OCR-damaged words (e.g. 'टेढ़ी टेढ़ी')
Checked against this text when the bhajan was restored to its full form.
यह सामग्री वेद पथ संपादकीय टीम द्वारा संकलित एवं संपादित है, और इसकी क्रमशः समीक्षा की जा रही है।